4.कैंडलस्टिक्स का परिचय (Introduction to Candlesticks)

  •  कैंडल के प्रकार (Type of candle)
  •  लॉन्ग डे कैंडल  & शार्ट डे कैंडल (Long Day Candle & Short Day Candle)
  • कैंडलस्टिक पैटर्न के प्रकार (Types of Candlestick Patterns)
  • डोजी (Doji)
  • ग्रेवस्टोन डोजी  (Gravestone doji)
  • ड्रैगनफ्लाई डोजी (Dragonfly doji) 
  • स्टार (Star)
  • मॉर्निंग स्टार और इवनिंग स्टार (Morning Star and Evening Star)
  • हैमर और हैंगिंग मैन (Hammer and Hanging man)
  • बुलिश और बेयरिश एंगलफिंग पैटर्न (Bullish and Bearish Engulfing Pattern)


कैंडलस्टिक चार्ट  की खोज जापान में हुई थी। दुसरे सभी चार्ट की तुलना  में कैंडलस्टिक  चार्ट का उपयोग सबसे अच्छा और सरल है।एक कैंडल या अनेक कैंडल  के मिलाप  का उपयोग करके विविध सिग्नल हासिल किए जाते है। कैंडलस्टिक चार्ट बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव को  बहुत ही अच्छे प्रकार से हमारे सामने पेश करते है। कैंडलस्टिक का उपयोग नियमित रूप से करने से दुसरे कोई भी चार्ट का अभ्यास आपको उसके जितना आकर्षक नहीं लगेगा।विविध स्तर पर निर्माण होने वाली रचनाओं से आने वाली तेजी या मंदी का संकेत भी लिया जा सकता है। हमने यहाँ पर इस विषय पर संक्षिप्त में चर्चा की है। अगर आपको इसका विस्तार पूर्वक अभ्यास करना हो तो इस विषय पर बाज़ार में बहुत माध्यम उपलब्ध है।दो या अधिक कैंडल का उपयोग करके चालू बढ़त या गिरावट आगे बढ़ेगी या नहीं इसका अंदाजा हासिल करना संभव है।ज्यादातर चार्ट इन chartink  सॉफ्टवेअर में कॅन्डलस्टिक चार्ट के प्रकार का समावेष किया गया है।

 

कैंडलस्टिक  में प्रमुख तीन पार्ट होते है 

  •  रीयल बॉडी (Real Body)
  •  अपर शैडो  (Upper Shadow)
  •  लोअर शैडो (Lower Shadow

 

रीयल बॉडी या कैंडल  बॉडी   (REAL BODY or CANDLE BODY) 

  • कैंडलस्टिक   के बीच वाले हिस्से को रीयल बॉडी या कैंडल  बॉडी  कहते है। कैंडल  बॉडी की साइज किसी भी दिन हुए उतार-चढ़ाव के प्रमाण पर निर्भर होती है।
  • पहले वाले दिन की तुलना में दूसरे दिन सीमित बढ़ोतरी या गिरावट के साथ भाव बंद हुआ तो छोटी कैंडल  की रचना होती है।
  •  पहले वाले दिन की तुलना में दुसरे दिन अधिक बढ़ोतरी या गिरावट के साथ भाव बंद हुआ तो बड़ी कैंडल  की रचना होती है। 
  • ज्यादातर बढ़त (Uptrend) की दिशा की स्थिति के लिए सफेद, ग्रे या हरा  रंग कैंडल (Green Candle)  के लिए उपयोग किया जाता है। गिरावट के लिए काला या लाल रंग (Red Candle)होता है। यह स्वयं के व्यक्तिगत पसंद की बात है।
  • अगर भाव में नहीं के बराबर अर्थात बिल्कुल ही कम प्रमाण में उतारचढ़ाव हो या पहले वाले दिन के बंद भाव (Closing Price) के ऊपर ही दूसरे दिन का बंद दिखाई दिया तो जो कैंडल तैयार होती है उसे डोजी (DOJI) कहा जाता है।

अपर शैडो  (Upper Shadow)

यह रीयल बॉडी के ऊपर की दिशा में तैयार होने वाली लाईन होती है जो उस दिन का महत्तम भाव (Higher Price) दर्शाती है।

लोअर शैडो (Lower Shadow)

यह रीयल बॉडी के नीचे की तरफ तैयार होनेवाली लाईन होती है जो उस दिन का न्युनतम भाव (Lower Price) दर्शाती है।

कैंडल  के प्रकार (Types of Candles)

अब हम विविध प्रकार के सिंगल कैंडल को समझने की कोशिश करते है।

  • लाँग डे कैंडल 
  • शॉर्ट डे कैंडल

                                

लॉन्ग डे  कैंडल  (Long Day Candle)

इस दिन पहले वाले दिन की तुलना में बंद भाव (Closing Price) में  अधिक फर्क होता है। यह कैंडल  देखते ही कहा जा सकता है। यह कैंडल  रचना में बड़ी होती है 

शॉर्ट डे कैंडल  (Short Day Candle)

इस दिन पहले वाले दिन की तुलना में भाव बहुत ही  कम कर्क से बंद होता है जो कैंडल पर से साफ दिखाई देता है। इसमें बहुत ही छोटे कैंडल की रचना  होती है।

कैंडलस्टिक पैटर्न  के प्रकार (Types of Candlestick Pattern)

डोजी (Doji)

डोजी की रचना खुलने वाला भाव और बंद भाव में नहीं के प्रमाण में फर्क या खुलने वाला भाव और बंद भाव एकसमान होते है तब होती है। डोजी को अनिश्चितता की निशानी के रूप में जाना जाता है और अगर व्हॉल्युम सूक (Volume Down) गया तो डोजी उस समय अधिक मजबूत संकेत दे सकता है।


 

डोजी के प्रकार (Types of Doji)

ग्रेव्ह स्टोन डोजी (Gravestone Doji) 

यह मंदी दर्शाने (Bearish)  वाली कैंडल  है। वह दिन के दरम्यान रैली 

के प्रयत्नों की असफलता को सूचित  करती  है।                                                   


उदाहरण HDFC BANK  का डेली  चार्ट

08 जनवरी 2018  को ग्रेव्ह स्टोन डोजी कैंडल  HDFC BANK   के चार्ट पर दिखाई देती है। इसका अर्थ यह होता है कि ईन्ट्राडे रैली (Intraday Rally)  करने का प्रयत्न हुआ पर वह असफल साबित हुआ। दूसरे  दिन भाव अगर नीचे की तरफ खुला तो आपको बिक्री (Sell) के लिए कन्फर्मेशन (Confirmation) मिलता है।

ड्रॅगनफ्लाय डोजी (Dragonfly Doji)

यह एक मजबूत तेजी की कैंडल  है जो दर्शाती है कि अब मंदी का अंत और तेजी की शुरुआत होने वाली है।

उदाहरण KOTAK BANK  का डेली  चार्ट

KOTAK BANK   के चार्ट पर आप ड्रॅगन फ्लाय डोजी (Dragonfly Doji) की कैंडल  की रचना को देख सकते है। इस कैंडल  का निर्माण होता है क्योंकि उस दिन के ट्रेडिंग का भाव ईन्ट्राडे (Intraday) गिरता है परंतु रिकवर होकर फिर से ओपन भाव (Opening Price) के नजदीक या उसी स्तर पर बंद होने में सफल होता है।इस कैंडल में हैमर (Hammer) के जैसे एक समानता होती है। पर प्रमुख फर्क यह है कि इसमें  भाव किसी भी दिन के ओपन भाव (Opening Price) के नजदीक या उस उसी स्तर पर बंद होता है।  ड्रॅगनफ्लाय (Dragonfly) में मिलने वाले संकेत हैमर (Hammer) की तुलना में अधिक मजबूत समझ सकते  है। दूसरे दिन भाव गैप अप (Gap up) में खुलता है और आपको खरीदने का संकेत   मिलता है।

लाँग लेग्ड डोजी (Long-Legged Doji)

लॉग लेग्ड शैडो (Long Legged Doji)  में ऊपर और नीचे की तरफ दोनों दिशा में लंबी  शैडो  होती है। जो ज्यादातर एक समान साइज की होती है। इस प्रकार की कैंडल  बाजार में अधिक प्रमाण में अनिश्चितता दर्शाती है और छोटे समय  में ट्रेंड रिवर्सल (Trend Reversal) का संकेत देती है।दुसरे दिन मजबूत बढ़त के साथ बंद होने के बाद फिर से भाव दूसरे दिन खुलने के बाद अफरा तफरी (Volatility) दर्शा कर ओपन भाव के नजदीक नहीं के प्रमाण में बढ़त या गिरावट के साथ बंद होता है। इस कैंडल  को लॉग लेण्ड डोजी (Long Legged Doji) कहते है। यानी लंबे  पैरों का डोजी। यह पॅटर्न तेजी (Up Trend Pattern) और मंदी (Downtrend) के खिलाड़ियों (Trader) के दरम्यान स्थापित अनिश्चितता का संकेत देता है। आप देख सकते है कि आनेवाले कुछ दिन भाव एक सीमित रेन्ज में अटका हुआ नज़र आता है। इसलिए जब तक अनिश्चितता के बादल छट नहीं जाते तब तक शांत रहना चाहिए। एक बार स्पष्ट ट्रेंड  स्थापित होने के बाद ही खरीदी या बिक्री करनी चाहिए। तेजी होगी या मंदी इसकी संभावना जानने के लिए दुसरे सूचकों को साथ लेकर और मध्यम से बड़े समय  की ट्रेन्ड क्या दर्शाती है उसे देखकर ही निर्णय लेना चाहिए।

उदाहरण RELIANCE का डेली  चार्ट

स्टार (Star)

डोजी की तरह स्टार भी अनिश्चितता का संकेत देता है।

 स्टार के प्रकार (Types of Star)

मॉर्निंग स्टार (Morning Star)

यह एक तेजी का संकेत देने वाला कैंडल  है। । जब मंदी (Bearish) स्थापित होती है तब इसमें पहले वाले दिन चलने वाली मंदी (Bearish) के ट्रेन्ड (Trend) के साथ आए हुए मंदी की कैंडल  की रचना होती है। दूसरे दिन भाव गैप  में नीचे की दिशा में खुलता है और उस दिन भाव सीमित रेंज में रहकर बंद होता है। दूसरे दिन का बंद भाव गिरावट के साथ आए या बढ़त के साथ उसका बंद भाव पहले दिन की कैंडल के नीचे होता है।तीसरे दिन भाव बढ़त के साथ गैप  में खुलता  है और  अच्छी बढ़त के साथ बंद होता है तब तेजी की लंबी कैंडल  की रचना होती है। यह बंद पहले वाले दिन की कैंडल  के मध्यभाग के आसपास  में या ऊपर आया हुआ दिखाई देता है। यह ट्रेन्ड रिवर्सल का संकेत मिलने के बाद तेजी से  आगे बढ़ते हुए नज़र आती है।

 उदाहरण : SBIN का एक घंटे का चार्ट      

    

07 दिसंबर  से 13  दिसंबर 2021  के दरम्यान मॉर्निंग स्टार पॅटर्न SBIN एक घंटे  के चार्ट पर दिखाई  देता है। उसके बाद आप उसके परिणाम से भाव में बढ़त होते हुए देख सकते है और भाव रू. 474  से एक सप्ताह में ही रू. 500 तक गया हुआ नजर आता है।

ईवनिंग स्टार (Evening Star)

यह मंदी का संकेत देने वाली कैंडल है इसमें पहली कैंडल शुरू तेजी के साथ आने वाली तेजी की बड़ी कैंडल होती है।  

दूसरे दिन भाव गैप में ऊपर की ऊपर की दिशा में खुलता है पर बहुत  ही कम रेंज में घूमकर कर बंद होता है। दूसरे दिन का बंद भाव भले ही बढ़ा या गिरा हुआ पर यह भाव पहली  दिन के बंद भाव की तुलना में ऊपर होता है। तीसरे  दिन भाव में बहुत ही ज्यादा गिरावट होती है। इसलिए उस दिन की कैंडल  मंदी की बड़ी कैंडल होती है। तीसरे दिन का बंद पहली  दिन की कैंडल  के बीच  में या उस से नीचे होता है। इसकी मदद से आने वाली मंदी की पूर्व सूचना आपको मिलती है।

उदाहरण : INDUSINDBK का एक दिन  का चार्ट  

ऊपर चार्ट में दिखाई देता है उस तरह से ईवनिंग स्टार का निर्माण होने के बाद भाव में गिरावट नज़र आती है। इस बार भाव और उसके बीच  भी नकारात्मक डायवर्जेंस का निर्माण होता है जो आने वाली गिरावट का समर्थन करता है। इस तरह से कैंडल स्टिक संकेत और सूचकों के अभ्यास पर से नजदीकी भविष्य में निर्माण होने वाले ट्रेन्ड का अंदाजा  लगाया जा सकता है।

शुटिंग स्टार (Shooting Star):

यह एक रिवर्सल पॅटर्न और छोटी कैंडल  है जिसमें अपर शैडो प्रमुख बॉडी की तुलना में कम से कम दुगनी लंबी होती है।इस कैंडल में रंगो का महत्व अधिक नहीं होता। पर काली या लाल  याने के मंदी की कैंडल तैयार हुई तो अधिक मजबूती के संकेत मिलते है  ऐसा कहा जाता है। सन्जाल में । पर की ऊँन्डल तैयार हुई तो अधिक मजबूत संकेत मिलता इस कैंडल को देखने पर ऐसा नज़र आता है कि भाव खुलने के बाद अगले दिन के मजबूत ट्रेंड के अनुसार बढ़ता है पर भाव उस दिन के ऊंचे स्तर को छुने में असमर्थ होता है और बंद होते समय कम बढ़त या गिरावट के साथ बंद होता है। यह एक मंदी की दिशा का संकेत माना जाता है। भाव थोड़ी बढ़ोतरी के साथ बंद होने पर भी ऐसा भी ऐसा कहा जा सकता है कि बढ़ोतरी टिक नहीं सकेगी यह संकेत देता है। क्योंकि तेजी वालो की पकड़ ढीली  हो रही है और मंदी वालो की  पकड़ मजबूत हो रही है। अब मंदी की दिशा की स्थिति स्थापित होगी ऐसा कहा जा सकता है।  दूसरे दिन मंदी की दिशा में भाव खुलने  के बाद मंदी आगे बढ़ सकती  है ऐसा कहा जा सकता है और बिक्री की जा सकती है।

उदाहरण : TCS का एक दिन  का चार्ट 

चार्ट पर से दिखाई देता है कि कम समय वाली  रैली  स्थापित है। शूटिंग स्टार बनता है उस दिन भाव तेजी की दिशा की चाल के साथ ऊपर की दिशा में खुलता है। पर बाजार बंद होने से पहले वो रैली  वैसे ही रखने में असफल  होकर ज्यादातर सुधार गवा कर बंद होता है। यह स्पष्ट संकेत है कि  खिलाड़ी अधिक तेजी करने के प्रयास में कमजोर  साबित हुए  है। दूसरे दिन गैप डाउन  ओपनिंग के साथ भाव खुला तो बिक्री करके काम किया जा सकता है। 

हैमर और हँगिंग मॅन (Hammer and Hanging Man)

हॅमर एक छोटी कैंडल है जिसकी लोअर शेडो लंबी होती है।  उसका अर्थ यह होता है कि उस दिन भाव खुलने के बाद बड़ी गिरावट दर्शाकर फिर से रिकवर होकर ओपन भाव के नज़दीक बंद होने में सफल होता है। इसमें कैंडल  के रंग को महत्व नहीं होता। पर अब अगर सफेद और हरी कैंडल बने   याने कि तेजी की कैंडल की रचना हुई तो बहुत ही अच्छा समझा जाता है।

उदाहरण : HCLTECH का एक दिन  का चार्ट 

आप HCLTECH के चार्ट पर देख सकते है उस तरह से स्थापित मंदी के अनुसार भाव 14 मई  को खुलने के बाद फिर से बढ़कर निचला लो बनाते हुए नजर आता है। परंतु फिर से भाव रिकवर होकर फिर से ओपन भाव के नजदीक थोड़ी ही गिरावट के साथ बंद होते हुए नज़र आता है इस समय जो कैंडल तैयार होती है उसे हैमर कहते है। दूसरे  दिन भाव ऊपर खुलता है अर्थात आपको खरीदी का संकेत मिलता है आप देख सकते है कि एक दो  हफ्ते में  HCLTECH  1040 के स्तर तक बढ़ गया है।


नोट (Note) हैमर  का निर्माण होने के बाद भाव कितना बढ़ेगा इसका आधार बहोत से इंडिकेटर्स की स्थिति और छोटे  से बड़े समय  के स्थापित ट्रेंड पर  होता है। अकेले हैमर  का निर्माण करने वाले भाव पर से पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। वह सिर्फ आपको ट्रेन्ड रिवर्सल का संकेत देता है। हैमर की कैंडल  तैयार होती है इसका ऐसा अर्थ होता है कि मंदी के खिलाड़ी अधिक मंदी करने के प्रयास में असफल हुए हैं और तेजी के खिलाड़ियों के  हाथ मजबूत हो रहे है। चाहे जिस टाईम फ्रेम  में हैमर  की कैंडल  तैयार हुई हो, वह ज्यादातर अच्छा परिणाम देती है। कन्फर्मेशन मिलने के बाद खरीदने से फायदा जरूर होता है। 

 उदाहरण : MUTHOOTFIN का एक घंटे का चार्ट 

ऊपर दिखाएं चार्ट में चल रही  तेजी के अनुसार MUTHOOTFIN  का भाव गैप  अप करके खुलता है ईन्ट्राडे के दरम्यान भाव गिरकर बंद होने से पहले घूम कर ज्यादातर गिरावट को कवर करके ओपन भाव के नजदीक बंद होने में सफल होता है। 

 साधारण रूप से ऐसी रिकवरी को सकारात्मक संकेत समझा जाता है। पर यहाँ स्थापित तेजी में ईन्ट्राडे में जो गिरावट होती है उसका कारण उस दिन में हुई  बिक्री की गिनती की जाती है। इस तरह से उसका बनाव आपको सतर्क करता है कि अब छोटे समय  में ट्रेंड रिवर्सल की संभावना है।

दूसरे  दिन भाव खुलने के बाद गिरकर बंद होता है तब बिक्री के दबाव को समर्थन मिलता है और आपको बिक्री का संकेत मिलता है। 

दूसरे  इंडीकेटर्स  के अभ्यास में समावेश करके ओवरबॉट स्थिति और नकारात्मक डायवर्जेंस आदि को ध्यान में रखकर आपको मिलने वाले इंडीकेटर्स  को अधिक सपोर्ट दिया जा सकता है।

बुलिश एन्गल्फिंग पॅटर्न (Bullish Engulfing Pattern)

 यह एक ट्रेन्ड रिवर्सल पैटर्न है। यह मंदी का अंत और तेजी की शुरूआत होने का संकेत देता है। इस पैटर्न में पहले दिन एक छोटे काले या लाल कैंडल की रचना होती है जो मंदी के अनुसार बनी होती है। इसके बाद उसको पूरी तरह से समालेने वाली एक सफेद या हरे रंग की  बड़ी  कैंडल  की रचना होती है। बड़ी हरी खण्डले  का यह अर्थ होता है कि तेजी वाले मंदी वालों पर हावी हो रहे है और ट्रेन्ड रिवर्सल की तैयारी हो रही है। तीसरे दिन की मजबूत ओपनिंग आपको तेजी करने का कन्फर्मेशन देती है। अगर बड़ी कैंडल  पहले वाले दिन की मंदी की कैंडल  के शैडो  को भी पूरी  तरह से समालेने में सफल हुई तो उसे अधिक मजबूत संकेत  समझा जाता है।

 

उदाहरण : SRTRANSFIN का एक दिन  का चार्ट 

 ऊपर चार्ट में देख सकते है उस तरह से 19 मार्च  2021 को छोटी लाल कैंडल  का निर्माण होता है। 

दुसरे दिन बड़ी हरी कैंडल  तैयार होती है जो  पहले वाले दिन के लाल कैंडल को  ढंक देती है। यह संकेत है कि तेजी वाले सक्रिय हुए है और अब ट्रेन्ड रिवर्सल होने वाला है।  

तीसरे दिन मजबूत भाव खुलता है जो खरीदी का संकेत देता है। अगर एन्गल्फिंग के दिन व्हॉल्युम बढ़ा तो वह अधिक मजबूत संकेत माना जाता है। अब तेजी की ट्रेन्ड स्थापित होने वाला है।

बेअरीश एन्गल्फिंग पैटर्न  (Bearish Engulfing Pattern)

 

यह एक ट्रेन्ड रिवर्सल पैटर्न  है। यह संकेत देता है कि अब तेजी का अंत और मंदी की शुरुआत  होने वाली है। इस पैटर्न  में पहले दिन की तेजी की छोटी सफेद या हरी कैंडल का निर्माण होते हुए दिखता है। दूसरे दिन मंदी की काली या लाल बड़ी कैंडल  तैयार होती है जो पहले वाले  दिन की कैंडल  को ढंक देती है। बड़ी लाल कैंडल  का यह अर्थ है कि मजबूत  ट्रेन्ड रिवर्सल हो रहा है। जब आप इस कैंडल  की रचना देखे तब मंदी करने के लिए तैयार होना चाहिए और खरीदी की हो तो बेचकर बाहर निकलना चाहिए। तीसरे दिन नीचे खुलने वाला भाव आपको मंदी करने का संकेत देता है।





 

उदाहरण : TATASTEEL का एक दिन  का चार्ट

जैसा की चार्ट में एक रैली  शुरू है और तेजी के अनुसार एक छोटी हरी कैंडल  का निर्माण हुआ है। 02 नवंबर 2021 को एक लाल बड़ी कैंडल तैयार होती है जो पहले वाले दिन के हरी कैंडल  को ढंक देती है। ऐसे तीन गुना व्हॉल्युम के साथ होता है। जो संकेतों को और भी मजबूत बनाता है।

तीसरे दिन भाव अधिक गिरता है और मंदी करने का कन्फर्मेशन मिलता आगे कितनी बढ़ इंडीकेटर्स  की मदद लेकर ऐसा संकेत मिलने के बाद मंदी आगे कितनी बढ़  सकती है इसका अंदाजा लिया जा सकता है।

 

नोट (Note)

सबसे पहले तो आपको कॅन्डलस्टिक पैटर्न  की मदद से संकेत हासिल करने चाहिए। फिर दसरे इंडीकेटर्स  को साथ लेकर चले तो आपको तेजी या मंदी करने का पूर्व संकेत मिल सकता है। इसके बाद सूचकों की मदद से 'आप तेजी या मंदी की पोजिशन कुछ समय तक होल्ड करके रख सकते

आपको कडिनाइयो  से बचना हो तो पहले कैंडल  की रचनाओं के संकेतों को जान लीजिए उसके बाद इंडीकेटर्स  के संकेतों को अपने साथ लीजिए और किसी भी इंडीकेटर्स  के अनुसार तेजी या मंदी आगे कितनी बढ़ सकती है इसका अंदाजा निकालिए।

आगे चलकर एक के बाद एक संकेत न मिले तब तक अपनी पोजिशन वैसे ही होल्ड कीजिए। जैसे गाड़ी के गियर बढ़ते है वैसे उसकी गती बढ़ती है उस तरह से इंडिकेटर्स  में ट्रिगर मिलते है वैसे शेअर्स के भाव में मोमेन्टम बढ़ता हुआ नज़र आता है। उस तरह से उसका फायदा लीजिए।

 

 


Copyright © 2024 Intraday Idea. All rights reserved. Powered by Intraday Idea